फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers afraid of Changing weather.

बादलों ने उड़ाई किसानों की नींद

Sun, 27 Mar 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers afraid of Changing weather.
बदलता मौसम - फोटो : अमर उजाला

जिले में मौसम का मिजाज रविवार को एक बार फिर बदल गया। मौसम के बदले रुख से दिन भर बादल छाए रहे। बादलों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। बारिश होने पर गेहूं समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान होगा। मौसम विभाग ने सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन


रविवार को एकाएक मौसम के रुख में परिर्वतन आ गया है। सुबह लोग सोकर उठे तो घने बादल दिखे। आसमान में छाए बादलों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। राई, सरसों, मटर, मसूर की फसल को काटने में लगे किसान परेशान हो गए हैं। किसान इस बात को लेकर चिंतित है कि बारिश होने पर खेतों में पककर अगेती गेहूं, जौ, सरसों समेत अन्य फसलों में भारी नुकसान हो जाएगा। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से किसानों ने फसल को बचाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की  संभावना है। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हो सकती है। नरेंद्रदेव कृषि  विश्वविद्यालय कुमारगंज  के मौसम  पर्यवेक्षक  योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने  बताया कि रविवार को अधिकतम  तापमान 38.0  डिग्री सेल्सियस से गिरकर 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री  सेल्सियस अधिक रहा है।  न्यूनतम तापमान 17.0  डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.0    डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed