फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmer dies due to cold

मवेशियों को चारा देने जा रहे किसान की ठंड लगने से मौत

Fri, 27 Dec 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to cold
सुल्तानपुर। बरौंसा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम मवेशियों को चारा देने जा रहे एक प्रौढ़ को ठंड लग गई। परिवारीजन प्रौढ़ को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को एसडीएम ने गांव का दौरा कर पीड़ित परिवारीजनों से बात की।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव उर्फ मखंचू (55) बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे मवेशियों को चारा देने के लिए जा रहे थे। अचानक उन्हें तेज से ठंड लगी। ठंड से हरिश्चंद्र यादव गिर पड़े।
विज्ञापन

परिवारीजन उन्हें उठाकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हरिश्चंद्र को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद पीड़ित के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। शुक्रवार की सुबह एसडीएम जयसिंहपुर राम अवतार गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवारीजनों ने बताया कि हरिश्चंद्र की मौत ठंड लगने से हुई है। जांच के बाद शासन से निर्धारित सहायता पीड़ित परिवार को मुहैया कराई जाएगी।

शुक्रवार को बरौंसा गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव के घर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश शुक्ल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, सत्येंद्र शुक्ला के साथ ही क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed