फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmer died in suspicious circumstances

आहत किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 05 Sep 2021 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Farmer died in suspicious circumstances
19. अखंडनगर में रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : SULTANPUR
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। ट्रैक्टर का लोन नहीं चुका पाने व संबंधित इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारियों की ओर से ट्रैक्टर खींच कर दूसरे के दरवाजे पर खड़ा करने से आहत किसान की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुुताबिक अखंडनगर क्षेत्र के लोरपुर गांव निवासी सुरेश (46) ने करीब एक वर्ष पहले ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। लोन की किस्त न चुका पाने पर शनिवार को संबंधित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी सुरेश के घर पहुंचे थे। कर्मचारी ट्रैक्टर स्टार्ट करके ले जाने लगे तो सुरेश ने हाथ जोड़कर जल्द ही किस्त जमा करने की बात कही, लेकिन कर्मचारी नहीं मानें। मौके पर गांव के बहुत से लोग पहुंच गए थे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान अजय पांडेय के दो दिन में किस्त जमा कराने के आश्वासन पर कर्मचारी ट्रैक्टर दूसरे के दरवाजे पर खड़ा करके चले गए। सरेआम बेइज्जती से सुरेश काफी दुखी था। परिवारीजनों के मुताबिक सुरेश रात को गांव में ही किसी के घर आयोजित निमंत्रण में भोजन करने की बात कहकर निकला था। रात करीब 11 बजे घर वापस आने पर उसे उल्टी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपनी पत्नी हीरावती से बच्चों का ख्याल रखने के लिए कई बार कहा। स्थिति को देखते हुए पत्नी ग्रामीणों की मदद से सुरेश को अखंडनगर सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिवारीजन सुरेश को लेकर अंबेडकर नगर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वाले शव लेकर लौट आए और रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक सुरेश के परिवार में बेटी ज्योति (15), प्रीती (12) और बेटा शिवांश (3) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed