फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   farmer died after being burnt alive in Sultanpur son suspected of killing his father due to greed for land

UP News: आधी रात जिंदा जलकर किसान की मौत, जमीन की लालच में बेटे पर पिता की हत्या करने का शक; पुलिस कर रही जांच

Mon, 15 Sep 2025 10:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 10:03 AM IST
सार

सुल्तानपुर में जिंदा जलकर किसान की मौत हो गई। जमीन की लालच में बेटे पर पिता की हत्या करने का शक है। उसका मोबाइल बंद आ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
farmer died after being burnt alive in Sultanpur son suspected of killing his father due to greed for land
मुंदरलाल सरोज की फाइल फोटो, बैठे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में रविवार की आधी रात करीब 12 बजे घर के बरामदे में सो रहे किसान की जिंदा जलकर मौत हो गई। पास में डीजल का गैलेन पड़ा मिला है। घटना से घर में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की है। गांव निवासी मुंदरलाल सरोज (75) की मौत हुई है। जलने के दौरान चीखें सुनकर घरवालों की नींद खुल गई। गांव के लोग भी जमा हो गए। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और आनन-फानन सीएचसी, भदैंया लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

बेटे पर गहराया शक

बताया गया कि मुन्नरलाल तख्त पर लेटे थे। आग से बिस्तर भी जल गया। शरीर बुरी तरह झुलस गया था। पास में ही डीजल का गैलेन मिला है। इससे एक तरफ यह कयास लगाया जा रहा है कि वृद्ध ने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगाई है। लेकिन, दूसरी तरफ उसके बेटे का मोबाइल बंद आ रहा है। इससे उस पर शक गहरा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों ने बताया कि मुन्नरलाल का बेटा जमुना (55) रविवार को 3.00 बजे दिल्ली गया था। घर पर जमुना की पत्नी रहती है। शुरुआती जांच में बेटे जमुना पर ही पिता को जलाकर मारने का शक है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। 

बेटे का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा

पुलिस के मुताबिक, घर में लंबे समय से कलह चल रही थी। मुन्नरलाल के पास करीब दो बीघे खेती है। एसओ शिवगढ़ ज्ञानेश दुबे ने बताया घटना संदिग्ध है। परिवार से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक के पुत्र का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। इससे उस पर घटना को कारित करने का संदेह है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed