फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Family member get ready for funeral after ASP involvement

एएसपी के समझाने पर परिवारीजनों ने किया शव का अंतिम संस्कार

Sun, 08 Aug 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Family member get ready for funeral after ASP involvement
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। मुडुवा गांव में शनिवार को प्रदर्शन कर रहे लोग देर रात एएसपी के समझाने पर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। रविवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एएसपी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुड़ुवा गांव निवासी शोभनाथ यादव का पड़ोसी जग प्रसाद यादव (39) से भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि गत मंगलवार की शाम भूमि विवाद में समझौते के लिए विपक्षी शोभनाथ ने जग प्रसाद को बुलाया था। वहां समझौते के बजाय विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

शोभनाथ की तरफ से पंकज, अशोक कुमार व अजीत ने धारदार हथियार जग प्रसाद पर हमला कर दिया। जग प्रसाद को बचाने के लिए उसका भाई रामलगन (35) परिवारीजनों के साथ पहुंचा तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में जग प्रसाद और राम लगन गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम लगन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान राम लगन की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में शुक्रवार की रात मौत हो गई थी। शव शनिवार को घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
परिवारीजनों ने थानाध्यक्ष धनपतगंज मनोज शर्मा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि एसओ ने गंभीर मामले में मामूली धाराओं में केस दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया। लोगों की मांग थी कि पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर आए और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करें।
देर शाम एएसपी विपुल श्रीवास्तव व सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को समझाया और उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवारीजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।
रविवार की सुबह मृतक के भाई जग प्रसाद को पुलिस कर्मी लेकर घर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ राजाराम चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य की तलाश की जा रही है।

परिवार में मचा कोहराम
धनपतगंज। भूमि विवाद में हुई राम लगन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। राम लगन की पत्नी पूनम की चीख हर किसी की आंखें नम कर रही है। राम लगन के दो पुत्र सूरज (7) व अंशू (4) हैं। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed