{"_id":"62cc6c5047568a55a815ce1a","slug":"expressway-sultanpur-news-lko6390675191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे : टोल टैक्स वसूलने से पीछे हटी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे : टोल टैक्स वसूलने से पीछे हटी कंपनी
विज्ञापन
हलियापुर स्थित टोल प्लाजा।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी को दो माह में 30 करोड़ रुपये का घाटा लगा है। इसके चलते कंपनी ने टोल टैक्स वसूली से हाथ खड़े कर दिए हैं। टैक्स वसूली का लक्ष्य हासिल न होने की वजह वाहनों की संख्या का नहीं बढ़ना बताया जा रहा है।
लखनऊ से सुल्तानपुर होते हुए गाजीपुर के हल्दिया तक बने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यूपीडा ने करीब दो माह पहले टोल टैक्स वसूली का कार्य शुरू करवाया था। यह कार्य पाथ इंडिया कंपनी को दिया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की वसूली शुरू होते ही वाहनों की आवाजाही में गिरावट आने लगी। धीरे-धीरे वाहनों की संख्या काफी कम हो गई। इससे टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी को घाटा होने लगा। सिर्फ दो माह में कंपनी को करीब 30 करोड़ रुपये की चपत लग गई। लगातार घाटे से परेशान कंपनी ने यूपीडा से दोबारा टेंडर कराने की मांग की। इस मांग पर यूपीडा ने टोल टैक्स वसूलने के लिए दोबारा टेंडर कराया है। अभी वसूली का कार्य पाथ इंडिया कंपनी ही कर रही है। पाथ इंडिया के वरिष्ठ प्रबंधक दिनेश सिंह जादौन ने बताया कि वाहनों की संख्या कम होने से कंपनी को दो माह में करीब 30 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा है। दोबारा टेंडर मेें कंपनी को कार्य नहीं मिल सका है।
सुविधाओं के अभाव में नहीं जाते वाहन चालक
सुल्तानपुर। लखनऊ-गाजीपुर एक्सप्रेसवे का संचालन शुरू हुए करीब आठ माह बीत गए। इसके बाद भी अभी तक एक्सप्रेसवे पर बुनियादी सुुुुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। सिक्सलेन पर अभी तक पेट्रोल पंप, ढाबा, वाहन मरम्मत की दुकान समेत यात्रियों की अन्य जरूरतों के लिए दुकानें उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे आम तौर पर शहर से दूर से गुुुुजरा है। मुख्य शहर से एक्सप्रेसवे की कनेक्विटी दूर होने की वजह से भी वाहन चालक एक्सप्रेसवे से यात्रा करना कम सुविधाजनक मान रहे हैं। उदाहरण के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सुल्तानपुर शहर की दूरी करीब 20 किमी. है जबकि लखनऊ-सुल्तानपुर फोरलेन शहर से होकर गुजरा है। इस वजह से सुल्तानपुर से लखनऊ जाने व वहां से आने के लिए लोग फोरलेन को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन
343 किमी. में एक्सप्रेसवे पर 13 टोल प्लाजा
लखनऊ से गाजीपुर तक करीब 343 किमी. लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 13 टोल प्लाजा बनाए गए हैं। जिले में चार टोल प्लाजा का निर्माण कराया गया है लेकिन इस समय पीढ़ी के पास स्थित एक टोल प्लाजा बंद चल रहा है। कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि सुल्तानपुर के तीन समेत अन्य जिलों के टोल पर टैक्स वसूली का कार्य चल रहा है।