फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Explain benefits of drip irrigation to farmers

Sultanpur News: किसानों को ड्रिप सिंचाई के बताए फायदे

Thu, 05 Jun 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 05 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Explain benefits of drip irrigation to farmers
सुल्तानपुर। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बुधवार को करौंदीकलां के बौढ़ियाबालमऊ, नारायणपुर, अमरेमऊ और दोस्तपुर के तेंदुआ महनिया, बहरी व विरैता पालीपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती के तौर तरीके के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. सीके त्रिपाठी ने ड्रिप सिंचाई के फायदे बताए। कहा कि इस विधि से पौधों की जड़ों तक सीधे पानी पहुंचता है। खरपतवार की वृद्धि कम होती है। डाॅ. एके सिंह ने धान की सीधी बोआई, अतुल कुमार सिंह ने मछली पालन, मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन की जानकारी दी। डाॅ. दिवाकर वर्मा ने पशुओं में होने वाले रोग और बचाव के बारे में बताया।
विज्ञापन


खेती की नई तकनीक से बढ़ेगी आमदनी

धम्मौर (सुल्तानपुर)। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बुधवार को पलिया, धम्मौर और कचनावां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक कृषि विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि यह अभियान 12 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक सूर्य प्रकाश मिश्र ने किसानों को नई तकनीक अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में दूबेपुर बीज भंडार प्रभारी आशुतोष कुमार, तकनीकी सहायक मंजुल तिवारी, आशीष मिश्र, हेमंत राघव, कृषि रक्षा प्रभारी अब्दुल उस्मान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed