फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   exclusive

वीडियो कॉल व फोन से बात कर व्रत तोड़ेंगी सैनिकों की पत्नियां

Mon, 02 Nov 2020 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
exclusive

पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का त्योहार सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। दिन भर निर्जल व्रत रखने के बाद सुहागिनें पति का दर्शन कर व्रत तोड़ती हैं। ऐसे में सैनिकों की पत्नियों के लिए यह व्रत और चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

विज्ञापन


जिले के कई जवान सरहद के साथ ही वतन की रखवाली के लिए अन्य स्थानों पर तैनात हैं। सीमा पर तनाव को देखते हुए अधिकतर जवानों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जाहिर तौर पर वे बुधवार को पड़ने वाले करवा चौथ व्रत पर घर नहीं होंगे। पति की गैर मौजूदगी में सैनिकों की पत्नियां वीडियो कॉल, फोटो व फोन से बात कर अपना व्रत तोड़ेंगी। फिलहाल सीमा की रखवाली में जुटे सैनिकों की पत्नियां करवा चौथ की तैयारी में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूरेभार विकास खंड क्षेत्र के किठावां गांव निवासी हरिओम त्रिपाठी 14 साल से सेना में नौकरी कर रहे हैं। उनकी शादी धनपतगंज विकास खंड क्षेत्र में मोनिका तिवारी से 10 साल पहले हुई थी।
हरिओम इस समय हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में सेवा दे रहे हैं। उनकी पत्नी मोनिका बताती हैं कि यदि उनके पति को इंटरनेट सेवा वहां मिल गई तो वीडियो कॉल के जरिए करवा चौथ का व्रत होगा। यदि ऐसा नहीं हो पाया तो फोटो देखकर ही व्रत का पारण होगा।

कुड़वार विकास खंड क्षेत्र के पूरे दयाराम गांव निवासी श्रीदेव तिवारी मुंबई में जलसेना में तैनात हैं। उनकी शादी पूजा तिवारी के साथ हुई है। पूजा बताती हैं कि पिछले दो साल से वे अपने पति की सलामती के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही है। करवा चौथ पर पति का फोटो सामने रख व्रत का पारण करती हैं। पति देश की सेवा करें, इसी में हम सभी खुश हैं। करवा चौथ के दिन फोन से बात कर व्रत का पारण करूंगी।

कुड़वार विकास खंड क्षेत्र के विशाल तिवारी जम्मू में तैनात हैं। उनका विवाह आरती तिवारी के साथ हुआ है। आरती ने कहा कि छुट्टी नहीं मिलने की वजह से उनके पति करवा चौथ पर नहीं आ पाएंगे। बताया कि उनके लिए प्रतिदिन करवा चौथ ही होता है। पति की लंबी आयु के लिए वे करवा माता से हमेशा प्रार्थना करती हैं। छलनी से चांद को अर्घ्य देने के बाद पति का फोटो देखूंगी और फिर फोन से बात करने के बाद व्रत का पारण करूंगी।


मोतिगरपुर विकास खंड क्षेत्र के बेलवारी निवासी संजीव कुमार सिंह वर्तमान में मणिपुर प्रांत की राजधानी इंफाल में सीआरपीएफ में तैनात हैं। उनकी पत्नी पूनम सिंह पति की सलामती के लिए वर्ष 2007 से करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। पूनम बताती हैं कि इतने सालों में वे सिर्फ दो बार अपने पति के साथ करवा चौथ का व्रत रख सकी हैं। हर साल की तरह इस बार भी करवा चौथ पर फोन से बात कर व्रत का पारण करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed