फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   exam

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्नाभाई

Tue, 12 Apr 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
exam
सुल्तानपुर। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक युवक को परीक्षा केंद्र के आंतरिक सचल दल ने पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक प्रयागराज में सीए की तैयारी कर रहा है। केंद्राध्यक्ष ने दोस्तपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा सभी 124 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। सीएल इंटर कॉलेज छीतेपट्टी में आंतरिक सचल दल के निरीक्षण में एक संदिग्ध युवक परीक्षा देेता मिला। पूछताछ में पता चला कि वह वास्तविक परीक्षार्थी पवन कुमार सिंह के स्थान पर परीक्षा देने आया है। परीक्षा दे रहे युवक का नाम दुर्गेश कुमार गुप्ता है। केंद्र व्यवस्थापक लालजी चतुर्वेदी, सह केंद्र व्यवस्थापक पवन कुमार सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. मनमोहन मिश्र, कक्ष निरीक्षक रिंकी व अरविंद कुमार की उपस्थिति में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। केंद्राध्यक्ष लालजी चतुर्वेदी ने केस दर्ज कराने के लिए दोस्तपुर थाना प्रभारी को तहरीर दी है।
विज्ञापन

वास्तविक परीक्षार्थी के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
हाईस्कूल गणित विषय में परीक्षार्थी पवन कुमार सिंह ने खुद परीक्षा न देकर अपने स्थान पर दुर्गेश कुमार गुप्ता को परीक्षा में बैठाया था। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की ओर से दोस्तपुर थाने में तहरीर देकर पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। वास्तविक परीक्षार्थी पवन कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का काम पुलिस का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed