{"_id":"623a15095368945e64250dd1","slug":"exam-sultanpur-news-lko6226960148","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों मे आज से शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दो साल के अंतराल के बाद परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया गया। पहले दिन प्राथमिक विद्यालयों में मौखिक परीक्षा आयोजित की गई। वहीं जूनियर हाईस्कूलों में लिखित परीक्षाएं कराई गईं।
जिले में 2064 विद्यालय संचालित हैं। इसमें 1450 प्राथमिक विद्यालय, 343 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 271 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। प्राथमिक स्तर पर 1,92,289 तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 68,500 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।मंगलवार से विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की गईं। पहले दिन प्राथमिक विद्यालयों में सभी विषयों की मौखिक परीक्षा का आयोजन हुआ। वहीं, जूनियर हाईस्कूलों में पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि और गृह शिल्प की परीक्षा आयोजित कराई गई। दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काउटिंग की परीक्षाएं हुईं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव ने बताया कि सभी विषयों की परीक्षा का पूर्णांक 50-50 अंक है। कक्षा एक में केवल मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो व तीन में लिखित तथा मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत होगा। कक्षा चार व पांच में लिखित व मौखिक परीक्षा का अधिभार क्रमश: 70 व 30 प्रतिशत होगा। कक्षा छह, सात व आठ में केवल लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। सभी खंड शिक्षाधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षाएं संपन्न कराएं।
विज्ञापन
डेस्क बेंच पर बैठकर दी परीक्षा
अधिकांश जूनियर हाईस्कूलों में शासन की ओर से फर्नीचर की व्यवस्था दी गई है। इस बार विद्यार्थियों ने डेस्क-बेंच पर वार्षिक परीक्षा दी है। इसके पहले टाट-पट्टी पर बैठकर विद्यार्थियों को परीक्षा देनी पड़ती थी। डेस्क-बेंच पर परीक्षा देते हुए विद्यार्थी उत्साहित दिखे।