फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ex gram pradhan dead body found hanged, missing from four days

पेड़ से लटका मिला चार दिन से लापता पूर्व प्रधान का शव

Wed, 22 Jun 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
ex gram pradhan dead body found  hanged, missing from four days
लंभुआ (सुल्तानपुर)। चार दिन से लापता पूर्व प्रधान का शव मंगलवार को बाग में एक पेड़ के सहारे लटका पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर शव कब्जे में ले लिया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर मधैया गांव निवासी पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद तिवारी उर्फ जय बली (75) पिछले शनिवार की भोर में घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद परिवारीजनों ने पूर्व प्रधान के गायब होने की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को विश्वकर्मा की बाग से तेज दुर्गंध महसूस हुई। विश्वकर्मा की बाग पूर्व प्रधान के घर के पीछे करीब सौ मीटर दूर स्थित है। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पूर्व प्रधान का शव पेड़ में गमछे के सहारे लटक रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूरा चौकी प्रभारी शर्देंदु दूबे को दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसआई ने बताया कि पूर्व प्रधान के बीमारी व अन्य वजह से अवसाद में होने की बात पता चली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed