फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Encroachment removed from 118 hectares of land

118 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटवाया

Wed, 13 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from 118 hectares of land
सुल्तानपुर। प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तेजी आ गई है। अभी तक 3521 मामलों का निस्तारण करते हुए करीब 118 हेक्टेयर भूमि कब्जे से मुक्त कराई गई है। इसमें 56 प्रकरणों में कब्जेदारों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शासन के रुख को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक माह भूमाफिया के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की रिपोर्ट ली जा रही है। राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष में अवैध कब्जों की आई 3586 शिकायतों पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। इन शिकायतों में करीब 121 हेक्टेयर भूमि कब्जेदारों केे चंगुल में फंसी थी। प्रशासन की ओर से तहसीलों को दिए गये निर्देश पर अभी तक 3521 प्रकरणों का निस्तारण किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसमें करीब 118 हेक्टेयर भूमि कब्जे से मुक्त कराई गई है।
विज्ञापन

अवैध कब्जे के मामलों में 56 के खिलाफ प्रशासन की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। इसके बाद भी अभी 65 मामलों में करीब तीन हेक्टेयर भूमि पर कब्जा बरकरार है। प्रशासन की ओर से इन मामलों में कार्रवाई संचालित होना बताई जा रही है। यही नहीं करीब 55 प्रकरणों में राजस्व वाद भी दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से तहसीलों को अवैध कब्जों से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एंटी-भूमाफिया अभियान लगातार चलाया जा रहा है। प्रकरणों में पहले सुलह-समझौते के जरिए अतिक्रमण खाली कराए जाने का निर्देश है। सुलह-समझौते के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में तहसीलों को स्वत: अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया गया है।
-शमशाद हुसैन, मुख्य राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed