Encounter In UP: एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया, लखीमपुर का दहशतगर्द सुल्तानपुर में ढेर
Encounter In UP: एसटीएफ ने लखीमपुर खीरी के बदमाश को सुल्तानपुर में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। इस पर पुलिस की तरफ से एक लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार को तड़के पहर एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को मार गिराया। वह लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला एक लाख का इनामी बदमाश था। लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी।
मुठभेड़ लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा मोड़ के पास हुई। मुठभेड़ उस समय हुई जब एसटीएफ और पुलिस टीम सुल्तानपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सक्रिय थी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी, लंभुआ ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बदमाश की पहचान तालिब उर्फ आजम खान (26) के रूप में हुई है। यह लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के गौरिया का रहने वाला था। इसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। बताया गया कि इस पर लखीमपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनाम भी घोषित था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.