{"_id":"687d30afbccb36146b0c9b11","slug":"encounter-after-gang-war-shaka-and-baba-were-arrested-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-137382-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गैंगवार के बाद मुठभेड़, शाका व बाबा दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गैंगवार के बाद मुठभेड़, शाका व बाबा दबोचे गए
Sun, 20 Jul 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल शक्ति सिंह उर्फ शाका।
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। दो दिन पूर्व मोतिगरपुर के दियरा राजमहल के पीछे हुए गैंगवार के बाद सक्रिय हुई पुलिस को रविवार सुबह बड़ी सफलता मिली। गोसाईगंज के बलरामऊ गांव के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दाैरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जवाबी फायरिंग में शाका के दाहिने और बाबा के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना शक्ति सिंह उर्फ शाका और उसके साथी देवदत्त सिंह उर्फ बाबा को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पहले जयसिंहपुर सीएचसी और फिर सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दोनों के पास से अवैध असलहे, कारतूस और अवैध कार बरामद की गई है।
बलरामऊ के पास सैफुल्लागंज से आ रही संदिग्ध कार को रोका गया। पुलिस को देखते ही कार सवारों ने गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें दोनों बदमाश घायल हुए। गिरफ्तार बदमाश उसी गैंगवार में शामिल थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना के बाद मोतिगरपुर पुलिस ने शाका और आदित्य सिंह उर्फ आदी सहित 10 बदमाशों पर केस दर्ज किया था।
-- -शाका पर 16 और बाबा पर 12 गंभीर केस दर्ज
गोसाईगंज थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय के अनुसार शाका पर गोसाईगंज, मोतिगरपुर और कोतवाली देहात थानों में 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं बाबा पर गोसाईगंज, मोतिगरपुर, कोतवाली नगर और देहात थानों में 12 मामले चल रहे हैं। गैंगवार के सिलसिले में दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गैंगवार के बाद बदमाशों की धरपकड़ तेज
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो असलहे, चार कारतूस और एक कार बरामद की गई है। कार के कागजात नहीं मिले हैं। इलाज के बाद कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।