फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Employees on Urs duty, hospital locked for three days

Sultanpur News: कर्मचारी उर्स की ड्यूटी में, अस्पताल में तीन दिन से ताला

Fri, 03 Nov 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 03 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Employees on Urs duty, hospital locked for three days
मोतिगरपुर (सुलतानपुर)। पदारथपुर उपाध्याय के पंचायत भवन में चल रहे राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में 30 अक्तूबर से ताला पड़ा है, क्योंकि सीएचसी कादीपुर से संचालित इस अस्पताल के सभी कर्मियों की ड्यूटी गोसाईंगंज थाने के गौशाबाद शरीफ के उर्स मेले में लगा दी गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्साधिकारी डॉ. विकास बरनवाल, फार्मासिस्ट अनिल सिंह और वार्ड बॉय तेज बहादुर यादव की तैनाती है। दरवाजे पर 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक स्टाफ की ड्यूटी उर्स मेले में लगने के कारण अस्पताल बंद होने की सूचना चस्पा की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को अस्पताल बंद रहने से बिजेथुआ राजापुर के उमाशंकर, मुड़िला के श्रीपति, कादीपुर के सीताराम बरनवाल, खरगपुर के रामकुमार यादव, मूसाना के रामआसरे उपाध्याय बिना इलाज लौट गए। इस संबंध में आयुर्वेदिक विभाग की डीओ अनीता गुप्ता ने बताया कि स्टाफ की ड्यूटी उर्स मेले में लगी होने के कारण अस्पताल में ताला लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed