{"_id":"67bb6f22fa154f12640f86fa","slug":"emphasis-on-further-increasing-the-customer-number-of-cooperative-banks-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-127743-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सहकारी बैंक की ग्राहक संख्या और बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सहकारी बैंक की ग्राहक संख्या और बढ़ाने पर जोर
Mon, 24 Feb 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
सहकारिता की बैठक को संबोधित करते प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री।
सुल्तानपुर। जिला सहकारी बैंक की सामान्य वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने रविवार को पहुंचे प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने बैंक के ग्राहकों की संख्या को और बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि सहकारिता को आम लोगों से जोड़ा जाय।
शहर के क्षत्रिय भवन में आयोजित सहकारी बैंक की वार्षिक सामान्य बैठक में प्रदेश के राज्यमंत्री की मौजूदगी में सहकारी बैँक के महाप्रबंधक विजय कुमार ने चालू वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा रखा। बताया कि पिछले वर्ष 1,36,255 ग्राहक थे। अब बढ़कर 1,73,055 हो गए हैं। इस वर्ष 36 हजार से अधिक ग्राहक बढ़ गए हैं। सुलतानपुर में 115 व अमेठी में सक्रिय 59 बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों में उर्वरक का व्यवसाय हो रहा है। किसानों को करीब 17 करोड़ 40 लाख रुपये का ऋण दिया जा चुका है। 49 समितियों को कंप्यूटरीकृत कराने का कार्य चल रहा है। सहकारिता मंत्री ने बैंक को ग्राहकों की संख्या और बढ़ाने का निर्देश दिया।
कहा कि समितियों को लाभ में लाया जाएगा। इसके पहले उन्होंने पूर्व की सरकारों पर सहकारिता को लूटने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की मोदी सरकार की दूरगामी सोच की वजह से समितियों को पुनर्जीवित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, प्रदेश सह संयोजक रामचंद्र मिश्र, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायकों में विनोद सिंह, राजेश गौतम, राजप्रसाद उपाध्याय, चैयरमैन गिरीश नारायन सिंह, बैंक निदेशकों में शिवाकांत मिश्रा, अजय सिंह, किन्नू तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।