फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electricity supply of two feeders was disrupted for three hours, people were troubled

Sultanpur News: तीन घंटे गुल रही दो फीडर की बिजली, परेशान हुए लोग

Mon, 15 Sep 2025 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply of two feeders was disrupted for three hours, people were troubled
सुल्तानपुर। दरियापुर व डाकखाना उपकेंद्र से संचालित घरहा और फर्स्ट फीडर की आपूर्ति तीन घंटे ठप रही। इस दौरान तारों पर लटक रही पेड़ की टहनियों की छंटाई की गई। जर्जर तार व जंपर बदले गए। दुर्गापूजा महोत्सव में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए यह कटौती की गई। इससे तीन घंटा शहर के कई मोहल्ले प्रभावित रहे।
विज्ञापन


घरहा फीडर से आपूर्ति होने वाले मोहल्ले में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस दौरान प्यारे पट्टी, पौशाला, घरहां आदि मोहल्लों में बिजली गुल रही। दरियापुर से आपूर्ति होने वाले फर्स्ट फीडर से जुड़े बाधमंडी, राहुल चौराहा, डिहवा, आवास-विकास, लंबरदार का पुरवा, ओमनगर, पकड़ी आदि मोहल्लों में भी मरम्मत के दौरान सुबह नौ बजे से 12 बजे तक बिजली कटौती की गई। अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड अश्वनी कुमार ने बताया कि त्योहारों पर निर्बाध आपूर्ति के लिए बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


लोड बढ़ने पर जल रहे ट्रांसफॉर्मर
शहर व गांवों में जल रहे ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। लंभुआ के रायपुर में बीते सोमवार से शनिवार तक तीन बार गांव का ट्रांसफॉर्मर जला। ग्रामीणों ने उपकेंद्र का घेराव किया। रविवार को चौथा ट्रांसफॉर्मर बदला गया तो आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे बंद रहा बालमपुर फीडर
दूबेपुर। पकड़ी उपकेंद्र से जुड़े बालमपुर फीडर की आपूर्ति तार टूटने से लगभग चार घंटे बाधित रही। दोपहर 1: 20 बजे से गुल बिजली शाम पांच बजे बहाल हुई। वहीं, इंसुलेटर खराब होने से भांई फीडर की आपूर्ति दिन में 1:20 से 2:20 तक एक घंटे बाधित रही। इस दौरान ग्रामीणों को दोपहर में गर्मी से परेशान होना पड़ा। जेई प्रकाश यादव ने बताया कि फॉल्ट ठीक कराकर सभी जगह की आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed