फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electricity supply of rural areas collapsed due to rain

Sultanpur News: बारिश से चरमराई ग्रामीण अंचल की बिजली आपूर्ति

Sun, 02 Jul 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 02 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply of rural areas collapsed due to rain
सुल्तानपुर। बारिश से ग्रामीण अंचल की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कहीं ट्रांसफॉर्मर फुंकने से बिजली नहीं मिल रही है तो कहीं रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति नहीं की जा रही है। कुछ स्थानों पर तार टूटने की वजह से दिक्कत है। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के आनूपुर गांव में दो दिन से आपूर्ति न होने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन



दूबेपुर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कांशीराम फीडर पर अमहट चौराहे के पास और साऊथ फीडर पर चकरपुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर शनिवार रात में फुंक गया था। इन इलाकों में रविवार दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। रानीगंज फीडर और कांशीराम फीडरों की सप्लाई भी विभिन्न स्थानों पर तार टूटने, जंपर व डिस्क उड़ने जैसी खामियों के चलते सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन



बिजली की आवाजाही का आलम यह है कि हर पांच मिनट में ट्रिपिंग हो रही है। बारिश के पहले इस बार तारों के आसपास मौजूद पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई नहीं कराई गई थी जो ट्रिपिंग की मुख्य वजह है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पलटू का पुरवा, चकरपुर और कांशीराम कॉलोनी में ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही की जा रही है। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बीरसिंहपुर उपकेंद्र के हलापुर फीडर से जुड़े आनूपुर पुरवे में दो दिन से आपूर्ति बाधित है। लोगों को अंधेरे में भोजन करना पड़ रहा है। शुक्रवार देर शाम बंद हुई आपूर्ति रविवार देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। हालापुर फीडर से जुड़े लगभग 200 घरों में अंधेरा छाया हुआ है।



कुड़वार में रविवार सुबह साढ़े सात बजे बिजली चली गई। इसके बाद शाम पांच करीब आधे घंटे के लिए आई और फिर गुल हो गई। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के देहली फीडर से 19 और गौरा फीडर से सात ग्राम पंचायतों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। एसएसओ सनीष ने बताया कि शनिवार रात देहली और गौरा फीडर पर ब्रेकडाउन रहा।


इस वजह से रात भर आपूर्ति नहीं हो सकी। रविवार सुबह 9:30 बजे आपूर्ति बहाल हो गई। इसी तरह कादीपुर, करौंदीकलां, अखंडनगर, भदैंया, कूरेभार, लंभुआ, प्रतापपुर कमैचा आदि ब्लॉकों में भी उपभोक्ताओं को विभिन्न वजहों से बिजली की दिक्कत झेलनी पड़ी।



बभनैया पूरब और पश्चिम में बंद रही आपूर्ति
दोस्तपुर नगर पंचायत कार्यालय के ठीक सामने लगा 400 केबी का ट्रांसफार्मर शनिवार सुबह फुंक गया था। इससे बभनैया पूरब व बभनैया पश्चिम वार्ड में शनिवार को दिन-रात और रविवार की शाम आपूर्ति नहीं हो सकी। बिजली न मिलने से दोनों वार्डों के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। साथ ही पानी की भी समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed