{"_id":"67f964b8c23012149e0ba993","slug":"electricity-not-restored-in-several-villages-after-rains-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-130471-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बारिश के बाद अभी तक बहाल नहीं हुई कई गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बारिश के बाद अभी तक बहाल नहीं हुई कई गांवों की बिजली
Sat, 12 Apr 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र में इनकमिंग लाइन की मरम्मत करते कर्मी।
गोसाईगंज/भदैंया(सुल्तानपुर)। बृहस्पतिवार भोर में आंधी-बारिश के बाद कई गांवों की ठप हुई बिजली आपूर्ति शुक्रवार रात आठ बजे तक बहाल नहीं हो सकी। एचटी लाइन में फॉल्ट से उघरपुर उपकेंद्र ठप है। इससे करीब 40 गांवों के करीब 50 हजार लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं।
करीब 43 घंटे से बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाने से अन्नपूर्णानगर, उघड़पुर, गोसाईगंज, कारीबहार सहित 40 से अधिक गांवों के लोग बिजली-पानी को तरस रहे हैं। लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इन्वर्टर, नलकूप ठप हैं। उघरपुर उपकेंद्र के जेई विवेक यादव ने बताया कि फॉल्ट ढूंढा जा रहा है। फॉल्ट ठीक करने के बाद पहले उपकेंद्र और फिर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली बहाल की जाएगी।
वहीं, भदैंया के लोलेपुर उपकेंद्र से संचालित ग्रामीण फीडर से बृहस्पतिवार भोर ठप हुई बिजली आपूर्ति शुक्रवार शाम चार बजे बहाल हो सकी। 36 घंटे तक बिजली गुल रहने से छह गांवों के पांच हजार लोगों के सामने पानी की समस्या भी खड़ी हो गई। इससे वे बेहाल रहे। विभाग ने अभी सिर्फ दो फेज से ही आपूर्ति शुरू की है। एक फेज की बिजली समाचार लिखे जाने तक बहाल नहीं हो पाई थी। ऐसे में इस फेज से जुड़े उपभोक्ताओं के सामने संकट बना रहा।
विज्ञापन
जेई आनंद जायसवाल ने बताया कि एचटी लाइन को रात में चालू कर दिया गया था। ग्रामीण फीडर लाइन को ठीक करने में शुक्रवार शाम तक का समय लग गया। जल्द ही तीसरे फेज से भी बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
फुंके ट्रांसफाॅर्मर, जवाब दे गए इन्वर्टर
दोस्तपुर( सुल्तानपुर)। बृहस्पतिवार सुबह आंधी-पानी के दौरान नगर पंचायत के बभनैया पूरब और वल्लीपुर गांव में लगे ट्रांसफाॅर्मर जल गए थे। इससे दोनों स्थानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब साढ़े नौ बजे तक कर्मचारी ट्रांसफार्मर ठीक करने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन सफल नहीं हुए। शुक्रवार शाम तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जा सके थे।
दोनों स्थानों की करीब तीन हजार आबादी बिजली-पानी के लिए परेशान है। इन्वर्टर जवाब दे चुके हैं। लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भटकना पड़ रहा है। अवर अभियंता प्रवीण सिंह ने बताया कि देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
उपकेंद्र व तीन फीडर एक घंटा बंद रहे
दूबेपुर। ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित गभड़िया, रानीगंज के अलावा साउथ फीडर शुक्रवार को एक घंटे बंद रहा। इसके अलावा पयागीपुर के 220 केवीए से संचालित पकड़ी उपकेंद्र भी एक घंटे बंद रहा। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में इनकमिंग लाइन की मरम्मत की गई। एक उपकेंद्र व तीन फीडर बंद होने से लगभग 40 हजार की आबादी प्रभावित रही। (संवाद)