{"_id":"b9ce8b54bbb150992fe5df420b916434","slug":"electricity-crisis-in-sultanpur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र के 90 फीसदी उपकेंद्र रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र के 90 फीसदी उपकेंद्र रहे बंद
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। झमाझम बारिश के साथ शनिवार को दिन भर चली तेज हवा से जिले भर की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। 33 व 11 हजार वोल्ट लाइन के हाईटेंशन तार गिरने एवं टूटने से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के करीब 90 फीसदी उपकेंद्र बंद हो गए। उपकेंद्र बंद होने से जिले की करीब 15 लाख आबादी रात भर अंधेरे में रही।
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड ने रविवार की शाम तक 95 फीसदी उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल करने का दावा किया है। अभी कुछ उपकेंद्रों को चालू करने का कार्य चल रहा है।रविवार को बारिश एवं हवा बंद होने से वितरण खंड ने सुबह से मरम्मत का कार्य शुरू कराया। अधिशाषी अभियंता द्वितीय चंद्रजीत प्रसाद ने दावा किया कि शाम तक करीब 95 फीसदी उपकेंद्रों को चालू कर दिया गया है। 11 व 33 हजार वोल्ट की लाइनें दुरुस्त कर ली गई हैं। बल्दीराय समेत दो और उपकेंद्रों को चालू करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
शहर का टीपीनगर भी रहा बंद
अंधड़ व बारिश के दौरान पयागीपुर के पास स्थित इलाहाबाद रेलवे क्रॉसिंग के बगल केबल बॉक्स फुंकने से टीपीनगर व बल्दीराय उपकेंद्र बंद हो गया। केएनआई व दरियापुर में भी खराबी से कुछ देर ब्रेक डाउन रहा। एसडीओ एके सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। रात तक टीपीनगर की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन