फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   election

घर-घर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों ने डलवाए वोट

Tue, 22 Feb 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
election
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव में सोमवार को पोलिंग पार्टियों ने घर-घर पहुंचकर चिह्नित बुजुर्गों व दिव्यांगों का वोट डलवाया। सुबह से लेकर शाम तक पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची टीमों ने अधिकारियों व राजनीतिक दलों की देखरेख में मतदान करवाया। शाम को मतदान समाप्ति तक 335 के सापेक्ष 308 वोट डाले गए। बचे मतदाताओं का मतदान मंगलवार को कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के बाद बैलेट बॉक्स को सील कर स्ट्रांग रूम में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए निर्वाचन आयोग ने पहली बार असमर्थ बुजुर्गों व दिव्यांगों का वोट उनके घर पर डलवाने की व्यवस्था की है। सोमवार को चिह्नित बुजुर्गों व दिव्यांगों का मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को सुबह सात बजे कलेक्ट्रेट से रवाना किया गया। पांचों विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाई गईं 29 पार्टियों को कलेक्ट्रेट से बैलेट पेपर व बॉक्स देते हुए एएसडीएम संजीव यादव ने रवाना किया। पोलिंग पार्टियां इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लंभुआ व कादीपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्रों के चिह्नित बुजुर्गों व दिव्यांगों के घर पहुंचकर बैलेट पेपर से मतदान करवाया। मतदान के दौरान कुछ राजनीतिक दलों के सदस्य, अधिकारी व माइक्रोऑब्जर्वर भी मौजूद रहे। पांचों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी बैलेट पेपर से हुए मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र में एसडीएम जयसिंहपुर/निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार ने बैलेट पेपर से मतदान का निरीक्षण किया। शाम तक चले मतदान में कुल चिह्नित 335 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के सापेक्ष 308 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें इसौली में 20 के सापेक्ष 19, कादीपुर में 123 के सापेक्ष 110, लंभुआ में 35 के सापेक्ष 34, सुल्तानपुर में 107 के सापेक्ष 99 व सदर में 50 के सापेक्ष 46 मत पड़े। मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सील कर दिया गया। कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में शेष बचे बुजुर्गों व दिव्यांगों का मत डलवाने के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed