फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Elderly people will be treated in geriatric clinic

Sultanpur News: जेरियाट्रिक क्लीनिक में होगा बुजुर्गों का इलाज

Sun, 24 Aug 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 24 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Elderly people will be treated in geriatric clinic
मेडिकल कॉलेज में दवा वितरण काउंटर के सामने लगी मरीजों की भीड़।  
सुल्तानपुर। बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज में 60 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों का जेरियाट्रिक क्लीनिक में इलाज किया जाएगा। जिसमें फिजिशियन के अलावा दो जूनियर रेजीडेंट की तैनाती की जाएगी। अभी पंजीयन से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक में बुजुर्गों को कतार में लगना पड़ता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन औसतन दो हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। ऐसी स्थिति में बुुजुर्गों को डॉक्टर को दिखाने में परेशानी होती है। व्यवस्था के मुताबिक, बुजुर्गों को भी पंजीयन से लेकर डॉक्टर को दिखाने व दवा लेने के लिए कतार में लगना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के जेरियाट्रिक क्लीनिक खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

फिजिशियन के अलावा दो जूनियर रेजिडेंट की तैनाती की जाएगी। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सक की मदद ली जाएगी। दवा वितरण व पंजीयन कराने की व्यवस्था भी अलग होगी। प्राचार्य ने बताया कि इस क्लीनिक का खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed