{"_id":"69d00516b273fcfc270f4add","slug":"elderly-patient-dies-allegations-of-negligence-in-treatment-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-153314-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बुजुर्ग मरीज की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बुजुर्ग मरीज की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
Fri, 03 Apr 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। कोइरीपुर निवासी 65 वर्षीय सज्जाद को रात करीब एक बजे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के चौथे तल स्थित वार्ड में भर्ती कराया गया था।
मरीज के तीमारदार सरफराज राइन का आरोप है कि पूरी रात कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। बताया कि सुबह मरीज की हालत बिगड़ी तो कोई समय पर उपचार नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया तो मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने अभद्रता करते हुए वीडियो डिलीट करवा दिया। प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा ने बताया कि मरीज शुगर और ब्लड प्रेशर के साथ अन्य गंभीर समस्याओं से ग्रसित थे। गंभीर हालत में उन्हें भर्ती कराया गया था और डॉ. आरपी द्विवेदी की देखरेख में इलाज चल रहा था। मरीज की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी, लापरवाही का आरोप निराधार है। प्राचार्य ने यह भी कहा कि सुरक्षाकर्मियों के अभद्रता की शिकायत की जांच कराई जाएगी।