{"_id":"5e0cd9458ebc3e881275193c","slug":"elderly-death-due-to-fire-in-thatch-sultanpur-news-lko5007714167","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में लगी आग से बुजुर्ग की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर में लगी आग से बुजुर्ग की जलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। गुन्नौर गांव में बुधवार की सुबह छप्पर में आग लगने से उसके नीचे सो रहे एक बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। हादसे के पीछे अलाव का जलना बताया जा रहा है।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के गुन्नौर गांव निवासी माताफेर पासी (75) पुत्र राम औतार लकवा से पीड़ित थे। माताफेर घर से करीब तीन सौ मीटर दूर छप्पर बनाकर रहते थे। बुधवार की सुबह अचानक छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जलता हुआ छप्पर माताफेर के उपर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक माताफेर की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंचे राजस्व कर्मियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गुन्नौर गांव निवासी माताफेर के बेटे राम नाथ और सूर्यनाथ बुधवार की सुबह मजदूरी करने बाजार चले गए थे जबकि घर पर महिलाएं थीं। माताफेर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।