फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Eight school closed

बगैर मान्यता चल रहे आठ स्कूूल बंद कराए

Sat, 08 Jul 2017 10:46 PM IST
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर Updated Sat, 08 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Eight school closed
कादीपुर में सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन विद्यालय को बंद कराते खंड शिक्षाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बगैैर मान्यता लिए कक्षाओं का संचालन करने वाले आठ विद्यालयों को शनिवार को खंड शिक्षाधिकारियों की टीम ने बंद करवा दिया। मौके पर मिले विद्यालयों के प्रबंधकों से टीम के अधिकारियों ने आगे से बगैर मान्यता लिए स्कूल संचालन न करने का पत्र भी लिया है।       
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारियों की 11 सदस्यीय टीम ने कादीपुर विकास खंड क्षेत्र के विद्यालयों का दौरा किया। अवैध रूप से संचालित विद्यालयों के संचालक औचक निरीक्षण की खबर पर विद्यालय बंद कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


आठ विद्यालयों को कक्षाओं का संचालन करते पाया गया, जिन्हें बंद करवा दिया गया। बेबी लैंड प्ले स्कूल, अशोका प्ले ग्रुप स्कूल, होली होम कान्वेंट स्कूल, जय बजरंग शिक्षण संस्थान जफरपुर, जगदीश प्रसाद सिंह शिक्षण संस्थान तवक्कलपुरनगरा, मारुतिनंदन कोचिंग सेंटर कमरावां, देवराजी देवी शिक्षण संस्थान गौरा बेबीपुर, सिद्घार्थ शिक्षा निकेतन रानीपुर कायस्थ की जांच कर कक्षाओं का संचालन बंद करवा  दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूबेपुर खंड शिक्षाधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि प्रबंधकों से इस आशय का लिखित पत्र लिया जा रहा है कि वे भविष्य में बगैर मान्यता लिए विद्यालय का संचालन नहीं करेंगे। इसके बाद भी यदि स्कूल चलता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। टीम में बीइओ सुशील कुमार त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सिंह, सुधीर कुमार सिंह, पंकज यादव, फूलचंद मौर्य, राहुल तिवारी, बृजेेश सिंह, राजेश सिंह, अनिल सिंह व सूर्य प्रताप सिंह शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed