{"_id":"679fc2e3f87775a77c04bc38","slug":"eight-girders-fell-from-truck-at-railway-crossing-six-trains-affected-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-1061176-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक से गिरे आठ गर्डर, छह ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक से गिरे आठ गर्डर, छह ट्रेनें प्रभावित
Mon, 03 Feb 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
क्रॉसिंग पर गिरे पड़े गर्डर
संवाद न्यूज एजेंसी
भदैंया (सुल्तानपुर)। जंजीर टूटने से ट्रक पर लदे लोहे के आठ गर्डर रविवार सुबह पखरौली रेलवे क्रॉसिंग के बीचो-बीच गिर पड़े। इससे मालगाड़ी सहित छह ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। इसका असर सड़क मार्ग पर भी पड़ा। गर्डर हटवाने के बाद रेल और सड़क मार्ग पर यातायात बहाल हुआ।
रविवार की सुबह करीब सात बजे एक ट्रक लोहे के आठ गर्डर लादकर वाराणसी जा रहा था। गर्डर ट्रक के पिछले हिस्से में लोहे की जंजीर से बांधे गए थे। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी रेलपथ के पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक जंजीर टूटने सेे ट्रक पर लदे भारी-भरकम गर्डर एक के बाद रेलवेे ट्रैक पर गिर पड़े।
मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने अप लाइन के रेलवे ट्रैक पर आवागमन बंद कर आधे घंटे बाद ट्रेनों को डाउन लाइन से चलवाया।
रेलवे अधिकारियों व कोतवाली देहात पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक पर गिरे गर्डर क्रेन व जेसीबी से हटवाए गए। इसके बाद रेल और सड़क मार्ग पर यातायात बहाल हुआ। पुलिस के अनुसार, गर्डर कानपुर से बिहार जा रहा था।
विज्ञापन
आउटर पर रोकी गईं शटल व मेमू
पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर हुई दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही मालगाड़ी को आधे घंटे रोका गया। करीब आधे घंटे तक आउटर पर शटल एक्सप्रेस खड़ी रही। डाउन लाइन से ट्रेनें चलाई गईं। शिवपुर-उतरेटिया मेमू को आधे घंटे तक पखरौली में रोका गया था। तीन यात्री ट्रेनों के साथ छह ट्रेनें प्रभावित हुईं। डेढ़ घंटे तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।