{"_id":"61c8b8f10734f4426c63444f","slug":"education-sultanpur-news-lko610683819","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सम्मानित होंगे वर्ष 2020 के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सम्मानित होंगे वर्ष 2020 के मेधावी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2020 में प्रदेश व जनपद स्तरीय मेरिट में स्थान बनाने वाले 20 मेधावियों को सोमवार को जिला मुख्यालय पर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय मेरिट वाले तीन मेधावियों को एक-एक लाख रुपये तथा जनपद स्तरीय मेरिट वाले 17 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही मेधावियों को प्रदेश सरकार की ओर से टैबलेट भी दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में पास हुए मेधावियों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई है। इसके तहत जनपद स्तर पर ही राज्य व जनपद स्तरीय मेधावियों को टैबलेट व पुरस्कार की धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय मेरिट में स्थान बनाने वाले मेधावियों को एक लाख रुपये तथा जनपद स्तरीय मेरिट के विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। साथ ही मेधावियों को एक-एक टैबलेट भी प्रदान किया जाएगा। जिले में वर्ष 2020 में हाईस्कूल के एक व इंटरमीडिएट के दो मेधावियों ने प्रदेश स्तरीय मेरिट में स्थान बनाया था। हाईस्कूल के नौ मेधावी जिला स्तरीय मेरिट में थे। इंटरमीडिएट के आठ मेधावी जिला स्तरीय मेरिट में शामिल थे। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए डीएम, सीडीओ एवं डीआईओएस की ओर से सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम में शत-प्रतिशत मेधावी विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो, इसके लिए मेधावियों से सहमति पत्र भी लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने मेधावियों को पुरस्कृत करते हुए उक्त के संबंध में सूचना 27 दिसंबर की शाम चार बजे तक मंगाई है। इसके लिए एक प्रारूप भेजा गया है, जिसमें विद्यार्थी का नाम, संबंधित बोर्ड व विद्यालय का नाम, मेधावी छात्र का वर्गीकरण (राज्य स्तरीय/जनपद स्तरीय), दिए जाने वाले पुरस्कार (टैबलेेट/धनराशि), मेधावी छात्र की आधार संख्या, खाता संख्या, मेधावी छात्र के माता-पिता अथवा संरक्षक का मोबाइल नंबर देना होगा। इसके अलावा यदि किसी विद्यार्थी को टैबलेट व धनराशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही हो तो उसका स्पष्ट कारण भी देना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से मेधावियों को सम्मानित किए जाने के लिए दिशा-निर्देश मिले हैं। निर्देश के मुताबिक कार्यक्रम आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
ये मेधावी होंगे सम्मानित
जिले के 20 मेधावी प्रदेश सरकार की ओर से पुरस्कृत होंगे। इसमें तीन को प्रदेश स्तरीय मेरिट में स्थान पाने के लिए एक-एक लाख रुपये मिलेगा। वहीं जिला स्तरीय मेरिट में स्थान बनाने वाले 17 मेधावी 21-21 हजार रुपये पाएंगे। हाईस्कूल के अंकुश दुबे व इंटरमीडिएट की आकांक्षा सिंह और पूजा मौर्या को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे। इन तीनों ने प्रदेश स्तरीय मेरिट में स्थान बनाया था। वहीं श्रेयांश श्रीवास्तव, आदर्श सिंह, अनुराग कसौंधन, आयुषी, सचिन पाल, रिया, शालिनी सिंह, प्रभात प्रजापति व सतीश कुमार 21-21 हजार रुपये मिलेंगे। इंटरमीडिएट की छवि तिवारी, नेहा मौर्या, श्रद्धा सिंह, नीरज कुमार, रोली यादव, ज्योति, अंशिका और प्रीती को 21-21 हजार रुपये दिया जाएगा। इन मेधावियों को टैबलेट भी मिलेगा।