फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   E-KYC will have to be completed in nine days

Sultanpur News: नौ दिनों में पूरी करानी होगी ई केवाईसी

Sun, 24 Aug 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 24 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
E-KYC will have to be completed in nine days
सुल्तानपुर। जिले में सितंबर माह का राशन वितरण यूनिट के आधार पर किया जाएगा। सरकारी राशन की दुकानों पर 31 अगस्त तक ई-केवाईसी कराने वाले लाभार्थियों के यूनिट की गणना एक सितंबर को की जाएगी।
विज्ञापन

अंत्योदय के लाभार्थियों के राशन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। हालांकि कार्डधारकों को बची हुई यूनिट का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। जिले में 18,88,068 लोगों को राशन वितरित किया जा रहा है। इसमें 15.50 लाख लोगों की ई-केवाईसी हो चुकी है। करीब 3.38 लाख लोगों की ई-केवाईसी अभी तक लंबित है। बताया जा रहा है कि इसमें अधिकांश लोग बाहर रह रहे हैं। इसकी वजह से उनकी केवाईसी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को ऐसे लोगों की जानकारी दी गई है, लेकिन उनके नाम नहीं कट सके हैं। इसमें अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बनी है। शासन ने 31 अगस्त तक राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्यों की ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रत्येक यूनिट का सत्यापन किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि कुछ राशन की दुकानों पर ई-केवाईसी का कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ मिलेगा दो माह का राशन
सितंबर के राशन को वितरित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को सितंबर माह में ही अक्तूबर का राशन वितरण का निर्देश दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed