{"_id":"629268dc86e8be02e02ff20f","slug":"e-kyc-sultanpur-news-lko6326967106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो लाख किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो लाख किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले जिले के एक लाख 69 हजार, 690 किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई। ई-केवाईसी कराने के लिए तीन दिन ही शेष हैं। 31 मई तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाएगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि पाने वाले चार लाख 39 हजार 735 किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर दर्ज हैं। अपात्रों की ओर से किसान सम्मान निधि की धनराशि लेने की शिकायत को देखते हुए शासन ने इसका सत्यापन कराने का फरमान जारी किया है। शासन के निर्देश पर जिले में अपात्र किसानों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। उप निदेशक कृषि सदानंद चौधरी ने बताया कि योजना से जुड़े कृषि विभाग के पोर्टल पर दर्ज चार लाख 39 हजार 735 किसानों में से शनिवार तक दो लाख 68 हजार, 458 किसानों ने ई-केवाईसी करा ली है, जबकि एक लाख 71 हजार, 121 किसानों की ई-केवाईसी अभी नहीं हुई है। ई-केवाईसी कराने के लिए 31 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से हट जाएगा।
यहां कराएं ई-केवाईसी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुडे़ किसान जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे अथवा ग्राम पंचायत सचिवालय पर जाकर किसान फिंगर प्रिंट से ई-केवाईसी कराएं। इसके अलावा मोबाइल से भी ओटीपी आधारित ई-केवाईसी किसान करा सकते हैं।