फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   E kyc date extended to 31 july

अब 31 जुलाई तक हो सकेगी ई-केवाईसी

Wed, 22 Jun 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
E kyc date extended to 31 july
सुल्तानपुर। शासन ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसानों की ई-केवाईसी कराने की तारीख 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। ई-केवाईसी कराने की तिथि बढ़ जाने से करीब एक लाख 55 किसानों को राहत मिल गई है। जिले के दो लाख 84 हजार किसान ई-केवाईसी करा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि पाने वाले चार लाख 39 हजार 735 किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत हैं। शासन के आदेश पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि पाने वाले मृत किसानों और आयकर दाता समेत कई अन्य श्रेणी के अपात्र किसानों समेत सभी लाभार्थी किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित सभी किसानों को ई-केवाईसी करानी है। इसके लिए अंतिम तिथि 31 मई 2022 निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

31 मई तक कृषि विभाग के पोर्टल पर दर्ज चार लाख 39 हजार 735 किसानों में से दो लाख 76 हजार, 415 किसान ही ई-केवाईसी करा पाए थे, जबकि एक लाख 63 हजार, 437 किसानों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई थी। ई-केवाईसी कराने के लिए निर्धारित की गई 31 मई की अंतिम तिथि बीत जाने से किसान परेशान थे कि कहीं उनका नाम ई-केवाईसी नहीं कराने के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से हटा न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर धीमा रहने से ई-केवाईसी कराने में किसानों को परेशानी आ रही है। जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे व ग्राम पंचायत सचिवालय में ई-केवाईसी कराने के लिए किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों की परेशानी को देखते हुए शासन ने ई-केवाईसी कराने की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।

प्रभारी उप निदेशक कृषि/ जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले सभी किसानों को हर हाल में ई-केवाईसी करानी होगी। निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई तक किसानों को ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed