{"_id":"6ad906e2b0babacb9d085ed5","slug":"dussehra-evil-reduced-to-ashes-the-light-of-truth-emerges-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-167726-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा : बुराई राख, उपजा सत्य का प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा : बुराई राख, उपजा सत्य का प्रकाश
Thu, 22 Oct 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
धूं धूं कर जलता रावण का पुतला
सुल्तानपुर। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। शहर समेत 22 स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया। शहर के लखनऊ नाका ओवरब्रिज पर राम-रावण युद्ध का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। रावण दहन होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष और आतिशबाजी से गूंज उठा। लोगों ने एक-दूसरे को विजयदशमी की बधाई दी।
शहर में मुख्य आयोजन लखनऊनाका ओवरब्रिज पर हुआ। अयोध्या से आए रामलीला कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। भगवान राम का बाण रावण की नाभि में लगते ही उसका पुतला धू-धू कर जलने लगा। पुतले से आतिशबाजी और मेहताब के अंगारे फूटने लगे। हजारों दर्शकों ने इस दृश्य का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए आयोजन में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, एसपी विनीत जायसवाल, पालिकाध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया समेत केंद्रीय पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कादीपुर में निकली राम-रावण की झांकी
कादीपुर/दोस्तपुर। कादीपुर में केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति की भरत मिलाप समिति ने राम-रावण की झांकी निकाली। नगर भ्रमण के बाद झांकी गुड़िया तालाब पहुंची, जहां राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। भगवान राम ने रावण को पराजित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, समिति अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एसडीएम विनीत कुमार और सीओ विनय गौतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। दोस्तपुर के रामलीला मैदान में 25 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। विधायक राजेश गौतम ने असत्य पर सत्य की विजय के संदेश को दोहराते हुए देश को अस्थिर करने वाली ताकतों से सावधान रहने का आह्वान किया। कुड़वार, इसौली समेत अन्य स्थानों पर भी रावण दहन हुआ।