फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Durga Puja Festival will not be organized

समाप्त हुई उहापोह की स्थिति, नहीं होगा दुर्गापूजा महोत्सव

Tue, 13 Oct 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Durga Puja Festival will not be organized
सुल्तानपुर। शहर समेत जिले में इस बार ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव का आयोजन नहीं हो सकेगा। नवरात्रि के दशहरा से शुरू होने वाले महोत्सव पर कोविड-19 के संक्रमण ने विराम लगा दिया। सोमवार को प्रशासन के साथ केंद्रीय पूूजा व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों की हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया है। त्योहार पर रस्म अदायगी के लिए लोग छोटी प्रतिमाएं अपने घरों में स्थापित कर पूजा कर सकेंगे। प्रशासन ने चौराहों पर सड़क पर प्रतिमाएं स्थापित करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

नवरात्रि के दशहरा से शहर में करीब पांच दशक पूर्व शुरू हुआ ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव का आयोजन इस बार कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने चौराहों व सड़क पर लगने वाली दुर्गा प्रतिमाओं व होने वाली सजावट पर रोक लगा दी है। त्योहार नजदीक देख सोमवार को जिला प्रशासन ने केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों के साथ आयोजन को लेकर बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन व अपर पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों को शासन के निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही शासन के आदेश का अनुपालन कराने में पदाधिकारियों का सहयोग मांगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के चौराहों, सड़क पर प्रतिमाएं स्थापित नहीं हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग त्योहार में अपने घरों में छोटी प्रतिमाएं लगाकर पूूजा-अर्चना कर सकेंगे। छोटी प्रतिमाएं स्थापित कर वर्षों से चली रही परंपरा को कायम रख सकेंगे। त्यौहार में कहीं भीड़ नहीं जुट सकेगी। पूर्व की तरह जुलूस की शक्ल में होने वाली प्रतिमा विसर्जन यात्रा भी नहीं निकल सकेगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने बताया कि अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण से 60 लोगों की मौत हो चुकी है।
ठंड के मौसम में संक्रमण और बढ़ने के आसार जताए गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय व अपर पुलिस अधीक्ष शिवराज ने लोगों से अपने घरों में त्योहार मनाने की अपील भी की।

केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी व महामंत्री सुनील श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों ने इस पर अपनी सहमति दी। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर रामजीलाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सतीशचंद्र शुक्ल, पूजा व्यवस्था समिति के संजय तिवारी, राधेश्याम सोनी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed