{"_id":"5fca660d8ebc3ecf9043ad62","slug":"driver-was-killed-after-robbing-peanut-laden-truck-sultanpur-news-lko553200842","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंगफली लदे ट्रक को लूटने के बाद की गई थी चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंगफली लदे ट्रक को लूटने के बाद की गई थी चालक की हत्या
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन दिन पूर्व हाईवे किनारे मिले शव की शिनाख्त बृहस्पतिवार को एक ट्रांसपोर्टर ने थाने में पहुंचकर की। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि मृतक चालक मूंगफली से लदे ट्रक को लेकर गाजीपुर के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही ट्रक लूटने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। ट्रांसपोर्टर की सूचना के बाद ट्रक चालक के माता-पिता भी शुक्रवार को थाने पहुंचे और बेटे की हत्या की बात सुनकर बेसुध हो गए।
कोतवाली देहात थाने से चंद कदम की दूरी पर पिछले मंगलवार की सुबह झाड़ियों में एक शव पाया गया था। पुलिस लगातार शव की शिनाख्त करने में जुटी थी, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी।
बृहस्पतिवार की देर शाम थाने पहुंचे कानपुर के ट्रांसपोर्टर अनिल कुमार शर्मा ने शव की शिनाख्त केशकांत पुत्र भोला निवासी शेखूपुर पैलानी जिला बांदा मध्यप्रदेश के रूप में की। अनिल ने पुलिस को बताया कि उनके ट्रांसपोर्ट के ट्रक को लेकर केशकांत महोबा जिला गया था।
विज्ञापन
महोबा से केशकांत ट्रक पर मूंगफली लादकर 27 नवंबर को गाजीपुर पहुंचाने के लिए निकला था। इसके बाद केशकांत गाजीपुर नहीं पहुंचा। उसका फोन भी स्विच ऑफ बता रहा था। केशकांत का मोबाइल स्विच ऑफ बताने पर कुछ गड़बड़ होने का अंदेशा हुआ तो ट्रक में लगे फास्ट टैग की पड़ताल की।
फास्ट टैग की पड़ताल करने पर पता चला कि ट्रक ने अलीगंज के टोल प्लाजा को पार किया था। इसी आधार पर वे टोल प्लाजा पहुंचे और एक-एक थाने में पूछताछ शुरू की। इस दौरान उन्हें पता चला कि एक शव कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में पाया गया था।
कोतवाली देहात में लगी फोटो की शिनाख्त अनिल ने चालक केशकांत के शव के रूप में की। ट्रांसपोर्टर अनिल शर्मा की सूचना पर केशकांत के पिता भोला, मां राजदेवी और बड़ा भाई चुन्नू भी थाने पहुंच गए।
थाने में केशकांत के साथ हुई घटना की जब उन्हें पूरी जानकारी हुई तो दहाड़े मारकर रोने लगे। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जाएगी। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अलीगंज टोल प्लाजा के बाद ही मूंगफली से लदे ट्रक का लुटेरों ने न सिर्फ पीछा किया बल्कि चालक की हत्या कर दी। चालक की हत्या के बाद लुटेरे मूंगफली लदे ट्रक को लेकर फरार हो गए। इसकी तस्दीक ट्रांसपोर्टर अनिल शर्मा ने की। ट्रांसपोर्टर के अनुसार ट्रक में लगे फास्ट टैग की आखिरी लोकेशन अलीगंज टोल प्लाजा ही मिली है। इसके बाद ट्रक का पता नहीं चला।
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाने की पुलिस यदि अलीगंज स्थित टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल करें तो चालक के हत्यारे व ट्रक लुटेरों तक पहुंच सकती है। पुलिस जल्द ही टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल करेगी।