फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dr. Susheel kumar honored in lucknow

लखनऊ में पुरस्कृत हुए डॉ. सुशील

Thu, 26 Aug 2021 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Dr. Susheel kumar honored in lucknow
कादीपुर (सुल्तानपुर)। संत तुलसीदास पीजी कॉलेज के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार पांडेय को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ ने वर्ष 2020 के लिए उनकी पुस्तक (अभिज्ञान शकुंतलम एवं कामायनी) के तुलनात्मक संदर्भ को साहित्य विद्या के अंतर्गत पुरस्कृत किया है। उन्हें पुरस्कृत किए जाने पर जिले के साहित्यकारों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ में डॉ. सुशील कुमार पांडेय को विशिष्ट पुरस्कार 51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। संस्थान उनके दो महाकाव्य कौंडिन्य एवं अगस्त्य पर महाकाव्य विधा के अंतर्गत तुलसी नामित पुरस्कार से व तुलसी तत्व चिंतन को निबंध विधा के अंतर्गत महावीर प्रसाद द्विवेदी नामित पुरस्कार प्रदान कर चुका है।
विज्ञापन

अभी तक उनकी नौ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। दो शोध पत्रिकाओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विशेषांक प्रकाशित किया है। डॉ. सुशील कुमार पांडेय को विशेष साहित्य सेवा के लिए कई प्रतिष्ठित संस्थाओं ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक सौरभ त्रिपाठी, अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, प्राचार्य डॉ. जितेंद्र तिवारी, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. महिमा द्विवेदी, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. करुणेश भट्ट तथा साहित्य लोक कल्याण भूषण डॉ. आद्या प्रताप सिंह प्रदीप व साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह जटायु ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed