फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DM will now hear public issues in tehsils for two consecutive days

डीएम अब तहसीलों में लगातार दो दिन सुनेंगी जनसमस्याएं

Thu, 02 Jan 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
DM will now hear public issues in tehsils for two consecutive days
सुल्तानपुर। जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम ने नए साल में नई पहल की है। जिलाधिकारी अब प्रत्येक तहसीलों में रुककर दो दिन जनसमस्याएं सुनेंगी। साथ ही तहसील, ब्लॉक, सीएचसी का औचक निरीक्षण भी करेंगी। नई पहल के पीछे उन्होंने शीतलहर का हवाला दिया है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से चलाए जा रहे ‘अधिकारी जनता के द्वार अभियान’ के तहत डीएम सी. इंदुमती ने नई पहल की है। डीएम ने नए साल में अब प्रत्येक तहसील में रुककर दो दिन शिकायतों की सुनवाई का निर्णय लिया है। इसके तहत उन्होंने बल्दीराय तहसील को सबसे पहले चुना है।
विज्ञापन

जारी कार्यक्रम के मुताबिक बल्दीराय तहसील में डीएम शनिवार को पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेंगी। सुनवाई के बाद वे तहसील के साथ किसी ब्लॉक, सीएचसी व अन्य सरकारी विभागों का निरीक्षण करेंगी। वे गांव में पहुंचकर लेखपालों के साथ अन्य विभागों की ओर से कराए गए कार्यों को भी देखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर भूमि के दिए गए पट्टे, तालाब पर अतिक्रमण को देखेंगी। शनिवार रात डीएम तहसील में ही रात्रि विश्राम करेंगी। रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर बाद ढाई बजे तक वे फिर जनसमस्याएं सुनेंगी। इसी तरीके से अन्य तहसीलों में भी उनका कार्यक्रम लगेगा। अभी फिलहाल डीएम ने इसकी वजह शीतलहर बताई है।

उनका कहना है कि शीतलहर में लोगों को जिला मुख्यालय पर अपनी समस्या लेकर पहुंचने में परेशानी होती है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तहसीलों में लगातार दो दिन जनसुनवाई का निर्णय लिया गया है। इस प्रक्रिया से लोगों की समस्याएं स्थानीय स्तर पर जल्दी निस्तारित हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed