{"_id":"ab68cf4af70e9c34d79f65cea1b9edaf","slug":"dm-strict-over-milk-distribution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध वितरण को लेकर डीएम सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध वितरण को लेकर डीएम सख्त
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 18 Aug 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मध्याह्न भोजन योजना में दूध वितरण को लेकर जिलाधिकारी सख्त हो गई हैं। बीते बुधवार को दूध वितरण नहीं करने वाले शिक्षकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में एक तरफ प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलन की रणनीति बना रहा है, वहीं डीएम के आदेश पर बीएसए ने फिर से एक सख्त आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को सभी प्रधानाध्यापकों को चेतावनी भरा आदेश जारी कर बुधवार को दूध वितरण व कोफ्ता-चावल का एमडीएम खिलाने को कहा गया है। बीएसए रमेश यादव ने डीएम के आदेश पर सोमवार को एमडीएम का संचालन होने वाले समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कॉलेज (केवल कक्षा छह से आठ तक) के प्रधानाचार्यों को आदेश पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
जारी आदेश में कहा गया है कि मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार को कोफ्ता, चावल एवं 200 एमएल दूध का वितरण प्रत्येक छात्र-छात्रा को किया जाए। इस बार बुधवार को नागपंचमी का अवकाश होने के कारण शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुुसार अगले कार्य दिवस 20 अगस्त को कोफ्ता, चावल व दूध का वितरण सुनिश्चित कराएं। अन्यथा की स्थिति में संबंधित हेडमास्टर के विरुद्घ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्राथमिक शिक्षक संघ बीते बुधवार को दूध वितरण नहीं कराने वाले शिक्षकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में आंदोलन की रणनीति बना रहा है।
विज्ञापन