फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DM sent report to SP and jail superintendent

Sultanpur News: डीएम ने एसपी व जेल अधीक्षक को भेजी रिपोर्ट

Mon, 11 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 11 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
DM sent report to SP and jail superintendent
सुल्तानपुर। जिला कारागार में दो बंदियों की हत्या किए जाने संबंधी न्यायिक जांच रिपोर्ट ने हड़कंप मचा दिया है। इसके बावजूद अभी तक इस मामले में कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने न्यायिक जांच की रिपोर्ट एसपी से लेकर जेल अधीक्षक तक को भेज दी है। इस मामले में हाईकोर्ट में चल रहे एक केस का विवरण भी मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन



सुल्तानपुर जिला कारागार में 21 जून को अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में आने वाले लोरिकपुर गांव के दो बंदियों की मौत की खबर आई थी। इस मामले में शुरू से ही जेल प्रशासन की भूमिका संदिग्ध थी क्योंंकि मौत को कम से कम 24 घंटे तक छिपाया जाना पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सामने आया था।
विज्ञापन


इसके बावजूद तत्कालीन डीआईजी जेल हेमंत कुटियाल से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक अपने अधिकारियों का बचाव करते रहे। बाद में तत्कालीन जेल अधीक्षक संतोष सिंह का तबादला कर दिया गया और दो बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किंतु इस मामले की न्यायिक जांच रिपोर्ट अब सामने आई है जिसने सबको हिला दिया है। रिपोर्ट से साफ हो गया है कि दोनों बंदियों की हत्या की गई थी और इसमें जेल प्रशासन की संलिप्तता भी थी। रिपोर्ट जनपद न्यायाधीश को दो दिसंबर को भेजी गई थी। उसकी प्रति जिलाधिकारी और मानवाधिकार आयोग को भी भेजी गई थी। इस खुलासे के बावजूद अभी तक प्रशासन ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।





हाईकोर्ट से ब्योरे का इंतजार : डीएम
न्यायिक जांच रिपोर्ट मुझे प्राप्त हो गई है जिसकी एक प्रति पुलिस अधीक्षक और जेल अधीक्षक को भेज दी गई है। इस मामले से संबंधित एक केस हाईकोर्ट में भी चल रहा है। उसका ब्योरा भी मंगाया जा रहा है। उस विवरण के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
- कृतिका ज्योत्सना, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed