फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DM reprimanded for flaws

खामियों पर डीएम ने लगाई फटकार

Mon, 30 Dec 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
DM reprimanded for flaws
अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सोमवार को थाना मुंशीगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में भारी त्रुटियां मिली। एक एसआई की 17 दिसंबर को यहां आमद हुई थी लेकिन वह रजिस्टर में दर्ज नहीं थी, वहीं छह नए हेड कांस्टेबलों की भी आमद रजिस्टर में दर्ज नहीं पाई गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही यहां तैनात रहे एसआई मणिपाल का स्थानांतरण हो गया है, लेकिन रजिस्टर में उनकी रवानगी दर्ज नहीं की गई है। मालखाना के निरीक्षण के दौरान मालखाने की चाबी दीवान की ओर से बाहर चले जाने की जानकारी मिलते ही डीएम भड़क गए और संबंधित को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

न्यायालय से प्राप्त कुल 772 समन में माह नवंबर में मात्र 279 का तामीला कराया गया मिला। इस पर डीएम ने लंबित समनों का तामीला कराने का निर्देश दिया। एससी/एसटी रजिस्टर में एक अपराध दर्ज मिला, जबकि अपराध रजिस्टर में कुल तीन मामले दर्ज पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीएम ने एसओ को कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने महिला उत्पीडन रजिस्टर, संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मिसिल बंद रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया।

उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस, समाधान दिवस, आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर निरीक्षक नजबुल हुसैन नकवी, एसआई शिवजनम यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed