{"_id":"60fda4a68ebc3e587d73b45b","slug":"dm-organised-meeting-for-tgt-pgt-exam-sultanpur-news-lko588456884","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी-पीजीटी परीक्षा में करतें सावधानी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी-पीजीटी परीक्षा में करतें सावधानी : डीएम
विज्ञापन
32.सुल्तानपुर में गूगल मीटिंग में प्रतिभाग करते अधिकारी और केंद्राध्यक्ष
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। टीजीटी व पीजीटी परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। सभी केंद्राध्यक्ष परीक्षा के संबंध में जारी हुई गाइडलाइन का पालन करें और शुचितापूर्ण नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराएं। यह बात जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने केंद्राध्यक्षों के साथ हुई गूगल मीट में कहीं।
रविवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के टीजीटी तथा पीजीटी परीक्षा क्रमश: सात व आठ जुलाई तथा 17 व 18 जुलाई की तैयारी के संदर्भ में गूगल मीट के माध्यम से मीटिंग आयोजित की गई।
इसमें जनपद के सभी 32 केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक तथा परीक्षा प्रभारी को अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय तथा जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह की ओर से परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
इस मीटिंग में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था, प्रश्नपत्र खोलने की सावधानी, सीसीटीवी की व्यवस्था आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की। प्रधानाचार्य की ओर से कक्ष निरीक्षकों तथा सुरक्षा व्यवस्था की कमी को जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने दूर करने का आश्वासन दिया।
प्रधानाचार्य शीतला शंकर मिश्र ने केंद्र की सुरक्षा तथा कक्ष निरीक्षकों की संख्या के अतिरिक्त परीक्षार्थियों के आवागमन की सुविधा की मांग भी की। एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने टीजीटी व पीजीटी परीक्षा के अतिरिक्त जनपद में होने वाली छह अगस्त को बीएड परीक्षा तथा 20 अगस्त को पीईटी परीक्षा के लिए भी तैयार रहने की बात कही।
साथ ही प्रशासन से सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। पुलिस विभाग की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों, प्रश्नपत्रों के पहुंचाने व उत्तर पुस्तिका जमा करने तक पूर्ण सुरक्षा बल प्रदान करने का की बात कही।
मीटिंग के समापन में जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया और केंद्राध्यक्षों को शांतिपूर्ण व सूचना पूर्व परीक्षा कराने की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रवक्ता शैलेंद्र चतुर्वेदी ने किया।