फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DM gets angry after seeing bad construction material, notice to contractor

खराब निर्माण सामग्री देख भड़के डीएम, ठेकेदार को नोटिस

Tue, 24 Dec 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
DM gets angry after seeing bad construction material, notice to contractor
अमेठी। शहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हो रहे निर्माण कार्यों का मंगलवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री को देख डीएम भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को नोटिस देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शासन की ओर से शहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम को लकदक करने के लिए चार करोड़ 93 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। निर्माण कार्य को दिसंबर 2020 तक पूरा करना है। मंगलवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल, पवेलियन हॉल, स्वीमिंग पूल, टिकट काउंटर, फिल्टरेशन रूम, बाउंड्रीवॉल का कार्य किया जाना है। इसके साथ ही स्टेडियम परिसर में सीसी रोड, नाली निर्माण, ग्राउंड में मिट्टी भराई का कार्य भी कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को निर्माण कार्य में प्रयुक्त की जा रही सामग्री मानक के अनुसार नहीं मिली। डीएम ने तुरंत कार्य बंद करवा कर ठेकेदार को नोटिस देने तथा प्रयोग हो रहे मसाले की जांच अधिशाषी अभियंता लोनिवि से कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने नवीनीकरण कार्य में प्रयोग की जा रही मोरंग को सीज कर मानक के अनुसार मोरंग मंगा कर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही डीएम ने सभी कार्य गुणवत्ता व समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह, अधिशाषी अभियंता शशि कुमार मिश्र, अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed