फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Diya and Kalash will be distributed in 979 gram panchayats

Sultanpur News: 979 ग्राम पंचायतों में बंटेगा दीया व कलश

Mon, 31 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 31 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Diya and Kalash will be distributed in 979 gram panchayats
सुल्तानपुर। जिले की 979 ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त के पहले एक दीया व कलश वितरित किया जाएगा। मेरी माटी मेरा देश के तहत ग्राम पंचायतों, नगर निकायों समेत अन्य जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन



केंद्र के निर्देश पर शासन की ओर से इस बार स्वतंत्रता दिवस पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों, नगर पालिका समेत विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किे जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए एनआरएलएम की ओर से जिले की 979 ग्राम पंचायतों में मिट्टी का एक-एक दीया व कलश वितरित किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से इसका वितरण होगा।
विज्ञापन



एनआरएलएम के मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि वितरण कराने की तैयारी चल रही है। गांव में कलश यात्रा निकाली जाएगी। वीर भूमि पर नमन व प्रत्येक स्मारक स्थल पर पंच प्रण कार्यक्रम होगा। पंच प्रण के बाद इसकी सेल्फी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसी तरह नगर पंचायतों व विद्यालयों में भी कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके सभी को जिम्मेदारी सौंपी। सभी ग्राम पंचायतों में 75 पौधों का रोपण करके अमृत वाटिका विकसित की जाएगी। इसके लिए पौधों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।



डीएम ने विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन का निर्देश दिया है। कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा भी फहराया जाएगा। नौ अगस्त से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed