फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   District's first CNG gas station will open in Dadupur

दादूपुर में जिले का पहला सीएनजी गैस स्टेशन खुलेगा

Wed, 30 Jun 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
District's first CNG gas station will open in Dadupur
सुल्तानपुर। जिले में जल्द ही पहला सीएनजी गैस स्टेशन खुलने की संभावना प्रबल हो गई है। शासन व मंडलायुक्त के निर्देश पर प्रशासन ने कंपनी को शहर के नजदीक दादूपुर में 72 लाख रुपये में भूमि उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

जिले में सीएनजी का अभी तक कोई स्टेशन नहीं था। इससे सीएनजी संचालित वाहनों के स्वामियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही थी। वाहन स्वामियों को सीएनजी के लिए पास-पड़ोस के जनपद का सहारा लेना पड़ता है। अब मंजूरी के बाद जिले में एक सीएनजी स्टेशन खुलने की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अयोध्या के निर्देश पर प्रशासन ने लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर दादूपुर के पास दो गाटा भूमि ग्रीन गैस लिमिटेड गेल इंडिया व इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सशुल्क उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने दोनों गाटा भूमि की कीमत 72 लाख, दो हजार 250 रुपया निर्धारित की है। कंपनी के लिए भूमि का पुनर्ग्रहण करते हुए प्रशासन ने कंपनी को निर्धारित राशि राजस्व विभाग के खाते में जमा कराने का निर्देश दिया है।

अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी भूमि व्यवस्था वंदना पांडेय ने बताया कि धनराशि जमा करने के बाद भूमि कंपनी के पक्ष में दे दी जाएगी। इसके बाद कंपनी सीएनजी स्टेशन की स्थापना कर सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed