फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dinesh Pratap became president and Akhilesh became secretary.

Sultanpur News: दिनेश प्रताप अध्यक्ष व अखिलेश बने सचिव

Tue, 30 Jul 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 30 Jul 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Pratap became president and Akhilesh became secretary.
कादीपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय तहसील में सोमवार को बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के विभिन्न पदोें पर चुनाव हुआ। इसमें दिनेश प्रताप शुक्ल अध्यक्ष व अखिलेश उपाध्याय सचिव चुने गए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समर्थकों ने फूलमाला से स्वागत किया।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिनेश प्रताप शुक्ल को कुल पड़े 356 में से 114 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आदर्श कुमार सिंह को 98, बद्री प्रसाद सिंह को 75, रामदेव यादव को 56 व यमुना प्रसाद मिश्र को नौ मत प्राप्त हुए। चार मत अवैध घोषित किए गए। इस तरह दिनेश प्रताप शुक्ल ने 16 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आदर्श कुमार सिंह को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। वहीं पर सचिव पद पर अखिलेश उपाध्याय को 159 एवं मंगल प्रसाद तिवारी को 123 तथा सुनील कुमार पांडेय को 74 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


इस प्रकार अखिलेश उपाध्याय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंगला प्रसाद तिवारी को 36 मतों से शिकस्त देते हुए सचिव का पद हथिया लिया। अशोक कुमार उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिश्चंद्र व बृजेंद्र प्रताप सिंह मध्य उपाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह व अजय कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह प्रथम सह सचिव कल्याण निधि, जय कृष्णा पांडेय सह सचिव प्रशासन तथा संजय कुमार सह सचिव पुस्तकालय निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष के पद पर गिरधारी लाल वर्मा एवं ऑडिटर के पद पर गजेंद्र प्रसाद पाल, सह ऑडिटर शेष नारायण तिवारी एवं अवनीश कुमार सिंह चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed