फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Digital X-ray machine stalled for two days, patients wandering

Sultanpur News: दो दिनों से डिजिटल एक्सरे मशीन ठप, भटक रहे मरीज

Wed, 10 Sep 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 10 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine stalled for two days, patients wandering
मेडिकल कॉलेज के बंद एक्सरे कक्ष के दरवाजे पर चस्पा नोटिस।
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन दो दिनों से ठप पड़ी है, जिससे रोजाना 150 से 200 मरीज परेशान हो रहे है। निशुल्क इलाज की उम्मीद में पहुंचे मरीज मजबूर होकर निजी एक्सरे सेंटरों का रुख कर रहे हैं और जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सोमवार को पुराने भवन में संचालित डिजिटल एक्सरे मशीन अचानक तकनीकी खराबी से बंद हो गई। इसके बाद से लगातार मरीज परेशान हैं। मंगलवार को भी सुबह से एक्सरे कक्ष पर ताला लटकने से निराश मरीज भटकते रहे। डॉक्टर की सलाह पर एक्सरे कराने पहुंचे लोगों का न तो इलाज आगे बढ़ सका और न ही उनकी तकलीफ दूर हो सकी। मजबूरी में लोग निजी सेंटरों पर ज्यादा शुल्क देकर जांच कराने को विवश हुए।
विज्ञापन

लंभुआ से आए सुनील ने बताया कि भतीजे का एक्सरे कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे, लेकिन मशीन बंद होने की सूचना देखकर मायूस होना पड़ा। शहर के ही अशोक ने कहा कि पैर की चोट का इलाज कराने आए थे, डॉक्टर ने एक्सरे लिखा, लेकिन मशीन खराब होने की वजह से जांच टल गई। मजबूरी में बाहर पैसे खर्च कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी के मरीजों का हो रहा एक्सरे
तकनीकी खराबी से एक्सरे सेवा ठप है, इंजीनियर को बुलाया गया है, जल्द ही मशीन सही हो जाएगी। इमरजेंसी व जरूरी मरीजों की एक्सरे जांच पुरानी मशीन से कराया जा रहा है।
-डॉ. आरके मिश्रा, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed