फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dhiraj Nagar Kotwal, Ram Ashish to command Gosaiganj

Sultanpur News: धीरज नगर कोतवाल, राम आशीष को गोसाईगंज की कमान

Sun, 13 Apr 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 13 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dhiraj Nagar Kotwal, Ram Ashish to command Gosaiganj
सुल्तानपुर। जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए एसपी कुंवर अनुपम ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। बल्दीराय के थानाध्यक्ष धीरज सिंह को नगर कोतवाल बनाया गया तो वहीं राम आशीष उपाध्याय को गोसाईगंज थाने की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

कूरेभार थानाध्यक्ष शारदेंदु दूबे को करौंदीकला का थानाध्यक्ष बनाया गया है। नगर कोतवाल नारदमुनि सिंह को बल्दीराय थानाध्यक्ष बनाया गया। अखंडनगर के थाना प्रभारी श्याम सुंदर को कादीपुर कोतवाली का प्रभार मिला है। करौंदीकला के थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह को अखंडनगर थाने की कमान सौंपी गई है। चांदा के थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह को कूरेभार का इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाल अशोक सिंह को चांदा थाने की जिम्मेदारी मिली है। दोस्तपुर के थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी को शिवगढ़ थाने का प्रभारी बनाया गया है। शिवगढ़ में प्रभारी रहे धर्मवीर सिंह को बंधुआकला थाने की कमान सौंपी गई है। जयसिंहपुर के कोतवाल अनिरुद्ध सिंह को दोस्तपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन में रहे तरूण पटेल को हलियापुर थाने की जिम्मेदारी मिली है। कोतवाली देहात में रहे सत्येंद्र सिंह को जयसिंहपुर कोतवाली का चार्ज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंभुआ थाने के प्रभारी रहे अखंडदेव मिश्रा अब कोतवाली देहात थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। हलियापुर में रहे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह को अपराध शाखा में तैनाती मिली है। निशा शुक्ला को महिला थाने का प्रभारी बनाया गया। बंधुआकलां में रहे विजय सिंह को मोतिगरपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed