फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dewar died in road accident, sister-in-law injured

सड़क हादसे में बाइक सवार देवर की मौत, भाभी घायल

Mon, 12 Oct 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Dewar died in road accident, sister-in-law injured
सुल्तानपुर। तेरहवीं संस्कार से वापस लौट रहे बाइक सवार देवर भाभी को सोमवार को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। हादसे में देवर की मौत हो गई, जबकि भाभी घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल भाभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

बस्ती जिले के डहरहिया थाना अंतर्गत शंभूगंज निवासी विजय (26) पुत्र श्रीराम अपनी भाभी सुषमा (40) पत्नी स्व. संजय के साथ अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कस्बे में रिश्तेदार के घर तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

रविवार को तेरहवीं संस्कार पूरा होने के बाद सोमवार को देवर भाभी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंगनाकोल के पास तेज रफ्तार एक बस ने बाइक को कुचल दिया। दुर्घटना में विजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायल सुषमा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। विजय की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed