फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Devotees throng the Pandeybaba fair; the shrine resonates with chants

Sultanpur News: पांडेबाबा मेले में उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा धाम

Wed, 21 Oct 2026 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng the Pandeybaba fair; the shrine resonates with chants
मोतिगरपुर। दशहरे पर लगने वाले पूर्वांचल के ऐतिहासिक पांडेबाबा मेले में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार को भी दर्शन-पूजन के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने चौरा स्थल पर हलुआ, पूड़ी, अनाज, दूध, कौड़ी और फूलमाला चढ़ाकर बाबा का दर्शन किया। इसके बाद मेले में खरीदारी की और बच्चों ने सर्कस, बड़े झूले व ड्रैगन ट्रेन का आनंद लिया। मेला परिसर के साथ आसपास के गांवों में भी श्रद्धालुओं ने कड़ाही चढ़ाई।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने मेले में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, ब्लॉक प्रशासक चंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पूर्व मंत्री ओपी त्रिपाठी समेत कई जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


लाठी-गट्टे की खरीदारी, सहायता शिविर भी लगे
मेले में लाठियों और गट्टे की दुकानों पर भी भीड़ रही। जौनपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, अंबेडकरनगर और अमेठी समेत कई जिलों से लोग लाठियां खरीदने पहुंचे। राजनीतिक दलों और समाजसेवियों ने सहायता शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को पानी व मिष्ठान वितरित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैठने और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे बाद परिवार से मिला बिछड़ा बच्चा
मंगलवार दोपहर भीड़ में पांच वर्षीय बच्चा परिवार से बिछड़ गया। महिला सिपाही शैल राजभर ने व्हाट्सएप और माइक से सूचना प्रसारित कराई। करीब दो घंटे बाद बच्चा अपने माता-पिता जयप्रकाश निषाद और अनीता निषाद से मिल गया। वहीं, अरविंद पांडेय का तीन हजार रुपये वाला पर्स चोरी हो गया। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह के अनुसार, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, लेकिन चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ।


राजमार्ग पर लगी वाहनों की कतार
भीड़ के कारण लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर जाम लगा रहा। मोतिगरपुर कस्बे और शेषपुर के पास बैरियर पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। यातायात सुचारु कराने में पुलिसकर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed