फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Devotees put up a huge show in visarjan yatra

विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Wed, 28 Oct 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 28 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

बीते साल की तरह इस बार भी गोमती नदी में देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का प्रतिबंध ऐन मौके पर धराशायी हो गया। भक्तों के सैलाब के आगे प्रशासन की एक न चली।

विज्ञापन


भक्तों ने गोमती नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन कर नम आंखों से देवी दुर्गा को विदाई दी। हालांकि कुछ मूर्तियां तैयार किए गए विसर्जन कुंड में भी विसर्जित की गईं। देवी प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्ति धुनों के बीच गाजे-बाजे के साथ देवी प्रतिमाएं घाट तक पहुंचीं। शहर में शोभायात्रा की जगह-जगह आरती उतारी गई। महिलाओं ने घरों की छतों से प्रतिमाओं पर फूल बरसाए। विसर्जन बृहस्पतिवार की सुबह तक चलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन सुबह से ही शुरू हो गया।  क्रमवार मूर्तियों के विसर्जन यात्रा सीताकुंड घाट पहुंचने  की व्यवस्था की गई थी। हालांकि बूंदाबांदी के चलते दूर-दराज से आई प्रतिमाओं को लेकर भक्तगण बगैर नंबर के ही घाट पर पहुंच गए। वहां पर बने  विसर्जन कुंड में देवी प्रतिमाओें को विसर्जित कर दिया गया। दोपहर 12 बजे तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बगैर नंबर के आई 40 से अधिक समितियों की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका था। सीताकुंड घाट पर बने विसर्जन कुंड में दो नौकाओं को मूर्तियों के विसर्जन के लिए व्यवस्थित किया गया था।  दोपहर बाद तक शहर की बड़ी दुर्गा व अन्य पूजा समितियों की प्रतिमाओं को शहर में भ्रमण कराया गया। देर शाम शहर की प्रतिमाएं सीताकुंड घाट पर पहुंचाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम नदी में विसर्जन की रोक को दरकिनार करते हुए भक्तजन तट पर जा पहुंचे। शुरुआत में पुलिस ने रोक लगाई लेकिन समिति के पदाधिकारी प्रवाहित गोमती की धारा के बीच प्रतिमाओं को विसर्जित करने की मांग पर अड़े रहे। काफी नोक-झोंक के बाद समितियों के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करते हुए नदी में विसर्जन शुरू कर दिया। फिर एक के बाद एक मूर्तियों का विसर्जन देर रात तक चलता रहा। देर शाम शहर की बड़ी दुर्गा प्रतिमा गोमती नदी में विसर्जित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed