{"_id":"64c7fe958fefe68e9a0fe2da","slug":"devotees-performed-jalabhishek-of-mahadev-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-1094-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: श्रद्धालुओं ने महादेव का किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: श्रद्धालुओं ने महादेव का किया जलाभिषेक
Tue, 01 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर के रामलीला मैदान स्थित शिवमंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। -संवाद
सुल्तानपुर। सावन के चौथे सोमवार को शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। दिनभर हर-हर महादेव... गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। जगह-जगह महारुद्राभिषेक भी किया गया।
शहर के सीताकुंड स्थित पारिजात वृक्ष के पास भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। दिनभर पूजा-अर्चना व जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। शहर के अन्य शिवालयों व मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दिनभर पूजा-पाठ किया। शहर के एमजीएस चौराहा स्थित त्रयंबकेश्वर, नयानगर स्थित महाकालेश्वर, रामलीला मैदान स्थित सिद्धेश्वर, विवेकनगर स्थित शिवालय समेत अन्य मंदिरों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भोलेनाथ का अभिषेक किया।
कई श्रद्धालुओं ने विद्वानों से घर पर ही रुद्राभिषेक का कार्यक्रम संपन्न कराया। शहर से सटे धम्मौर स्थित महेश्वरनाथ धाम पर सुबह से ही भक्तों की कतार लग गई। सूरापुर के दक्षिणाभिमुखी पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्ताें ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
बाबा जनवारीनाथ के लगाए जयकारे
लंभुआ क्षेत्र के सैतापुर सराय गांव स्थित बाबा जनवारीनाथ धाम पर शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में जुटे भक्तों ने पूजा-पाठ किया। इस दौरान बाबा जनवारीनाथ धाम सेवा संस्थान के स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की कतार लगवाकर उन्हें गर्भगृह में प्रवेश दिलवाया। जलाभिषेक करने के बाद भक्तों ने बाबा जनवारीनाथ के जयकारे भी लगाए।
श्रीगौरीशंकर धाम पर भी उमड़े श्रद्धालु
आरक्षित वन क्षेत्र शाहपुर के मध्य स्थित पौराणिक श्रीगौरीशंकर धाम पर सोमवार को बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। मान्यता है कि गौरी शंकर धाम में दर्शन व जलाभिषेक करने से मनोकामना पूर्ण होती है। सोमवार व शनिवार को विशेष रूप से इस धाम पर भक्तों का जमावड़ा रहता है।
कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
दोस्तपुर क्षेत्र के कावंड़ियों ने सोमवार को शिवालयों में भोलेनाथ महादेव का जलाभिषेक किया। दोस्तपुर नगर पंचायत स्थित बभनैया पूरब स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लिए सुबह ही पहुंच गए। जलाभिषेक कर हर-हर महादेव... के जयकारे लगाए। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष देवेश तिवारी, संजय पाठक, राम भरत, कमल नयन तिवारी व दरोगा पांडेय मौजूद रहे।
बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए कांवड़िये
कस्बा बल्दीराय से रविवार देर शाम जय भोलेनाथ कांवरिया संघ के 85 सदस्यों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकले कांवड़ियों के जत्थे का बाजार वासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। एसडीएम बल्दीराय बिदुषी सिंह ने कांवड़ियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जत्थे में शामिल नरेंद्र अग्रहरि ने बताया कि वे सभी ट्रेन से सुल्तानगंज जाएंगे, वहां से जल लेकर बाबा बैजनाथ धाम पर जलाभिषेक करेंगे। इस मौके पर मुकेश अग्रहरि, रजनीश, उत्तम जायसवाल, अमन, रिशू सिंह, चुनमुन अग्रहरि व आशीष अग्रहरि मौजूद रहे।