फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Devotees offered a *chadar* (ceremonial cloth) and prayed for peace and harmony.

Sultanpur News: अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Fri, 16 Oct 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered a *chadar* (ceremonial cloth) and prayed for peace and harmony.
 बल्दीराय के गनापुर ​स्थित बाबा शहीद मर्द की मजार पर फूल चढ़ाते लोग। स्रोत-ग्रामीण
बल्दीराय। गनापुर स्थित बाबा शहीद मर्द बुढऊ बाबा की मजार पर बृहस्पतिवार को सालाना उर्स अकीदत और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह से मजार पर जायरीन की भीड़ उमड़ने लगी। हिंदू-मुस्लिम अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। पूरे आयोजन में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।
विज्ञापन

उर्स के दौरान कुरानख्वानी, तकरीर, गुस्ल और चादरपोशी की रस्में अदा की गईं। शाम को मेले, लंगर-ए-आम और कव्वाली का आयोजन हुआ। इसमें लोगों में खासा उत्साह रहा। आयोजक सुजात उल्ला ने उर्स को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, उपनिरीक्षक राम विलास यादव और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed